चम्पावत, जुलाई 25 -- योगेश जोशी, चम्पावत। जिला मुख्यालय के फूंगर स्थित जिम कॉर्बेट बंगले में महान प्रकृतिविद एवं वन्यजीव संरक्षण के अग्रदूत मशहूर अंग्रेज शिकारी जिम कॉर्बेट की 151वीं जयंती मनाई गई। वन क्षेत्राधिकारी बृज मोहन टम्टा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जिम कॉर्बेट के जीवन, वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में चतुर सिंह, करम सिंह, मोहित चौड़ाकोटी, मोहन पांडेय, बलवंत सिंह भंडारी, त्रिलोक राम सहित राजकीय माध्यमिक विद्यालय फूंगर के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं, क्षेत्रीय ग्रामीणों तथा वन पंचायत सरपंचों व अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...