मशरूम प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- राज्य मशरूम प्रयोगशाला अलीगंज लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 में छह दिवसीय मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। कुल 50 सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा। प्रशिक्षणार्थियों को ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। किसी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा। प्रशिक्षण 7 से 12 सितंबर, 5 से 10 अक्टूबर, 2 से 7 नवंबर, 14 से 19 दिसंबर, 4 से 9 जनवरी, 1 से 6 फरवरी और 15 से 20 मार्च को होगा। इच्छुक किसान 9451142235 पर संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: ग्रामीण युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार दे रहा आरसेटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.