पूर्णिया, फरवरी 26 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभा भवन में मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण 18 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं अग्रणी बैंक के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से चयनित 35 प्रशिक्षु भाग लेकर मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षक सुनील कुमार झा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम की खेती की संपूर्ण प्रक्रिया बीज चयन, कंपोस्ट तैयार करना, उत्पादन तकनीक, रख-रखाव, रोग नियंत्रण एवं विपणन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.