सराईकेला, अगस्त 8 -- सरायकेला। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पीएनबी की ओर से शनिवार को मशरूम प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य प्रबंधक मंडल कार्यालय रांची के जितेंद्र कुमार और पीएनबी शाखा प्रबंधक दुबई हेंब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों का हौसला बढ़ाते कहा कि मशरूम खेती का प्रशिक्षण लेकर युवा स्वरोजगार अपना सकते हैं और सफल उद्यमी बन सकते हैं।उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यदि किसी भी प्रशिक्षणार्थी को व्यवसाय के लिए ऋण की आवश्यकता होगी तो वे आरसेटी से जरूर संपर्क करें। यह भी पढ़ें- आरसेटी में मशरूम प्रशिक्षण का शुभारंभ, सफल प्रशिक्षार्थियों के बीच हुआ प्रमाण पत्र का वितरण उन्हें बैंक के माध्यम से नियमान...