पूर्णिया, फरवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पूर्णिया में दस दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मशरूम का व्यावसायिक रूप से उत्पादन करने से सम्बंधित प्रशिक्षण में जिले के भवानीपुर प्रखंड के कुल 33 स्वरोजगारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तथा जैविक विधि के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाजार से लेकर मुनाफे तक की श्रृंखला से सभी को परिचित कराया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मंडल, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, विनय कुमार, रोजगार प्रबंधक रोशन प्रकाश एवं आरसेटी के निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर आरसेटी के संकाय माधव चन्...