भागलपुर, मार्च 11 -- कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला कलगीगंज के स्कूली बच्चों को मशरूम की खेती और उसके फायदे की जानकारी दी गई। शिक्षिका निवेदिता कुमारी बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से अपनी कक्षा के पांच छात्र-छात्राओं को गांव स्थित प्रिया मशरूम फार्म ले गईं। इस दौरान बच्चों को मशरूम की वैज्ञानिक खेती, बीजों के चयन तथा बाजार में बिक्री की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...