रामपुर, जनवरी 22 -- रामपुर। जिला विज्ञान क्लब रामपुर की ओर से गुरुवार को राजकीय राज इंटर कॉलेज में स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के नव प्रवर्तकों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग लिया तथा प्रदर्शनी में अपने प्रदर्शनों का प्रदर्शन किया। जिला विज्ञान क्लब रामपुर द्वारा गठित की गई संयुक्त मूल्यांकन समिति ने सभी नवप्रवर्तकों के प्रदर्शनों का मूल्यांकन किया तथा मूल्यांकन उपरांत परिणाम घोषित किया। मूल्यांकन समिति में तरुण कुमार वार्ष्णेय,श्याम रस्तोगी, सिमरत सिंह व ममता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदर्शनी में नव प्रवर्तकों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल की सराहना की। विशिष्ट अतिथि मोहनलाल सैनी ने कहा कि जो भी मॉडल यहां प्रस्तुत हुए हैं उनमें...