बागपत, मार्च 25 -- बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ इकाई द्वारा शिविर के अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम के तहत मशरूम कल्टिवेशन विषय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। डॉ. मुकेश द्वारा मशरूम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान स्वयंसेविकाओं द्वारा विभिन्न जिज्ञासापूर्ण प्रश्न भी पूछे गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. इंदु, मंतशा, नेहा, गौरी, मनीषा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...