समस्तीपुर, मार्च 30 -- पूसा,। कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली में रविवार को मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को इससे जुड़े तकनीकों से अवगत कराया गया। मौके पर मखाना अनुसंधान एवं विकास उत्कृष्टता केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉ पुष्पा सिंह ने मखाना फसल के बढ़ते महत्व, इसके पोषण मूल्य एवं बिहार में इसके व्यापक विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मखाना किसानों की आय बढ़ाने के साथ निर्यात की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण फसल बनती जा रही है। अध्यक्षता करते हुए केन्द्र प्रमुख डॉ. आरके तिवारी ने कहा कि केन्द्र में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों के खेतों पर प्रत्यक्षण एवं नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समस्तीपुर व अन्य क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.