गोपालगंज, मार्च 6 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन, पटना द्वारा संचालित पूर्वार्जित ज्ञान प्रमाणन (आरपीएल) कार्यक्रम के तहत जिले में मशरूम उत्पादन पर विशेष प्रशिक्षण का दूसरा सत्र शुरू हो गया है। कृषि उद्योग प्रबंधन अभिकरण के कौशल विकास केंद्र में आयोजित इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 30 किसान भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 फरवरी से 12 मार्च तक शहर के ई-किसान भवन स्थित आत्मा केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है, ताकि वे कम लागत में बेहतर आय अर्जित कर सकें। आत्मा गोपालगंज के अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि आरपीएल योजना के तहत किसानों के पूर्व...