जौनपुर, फरवरी 9 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर आयोजित पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवक-युवतियों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में करीब 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें प्रमाणपत्र वितरण के साथ प्रक्षेत्र उत्पाद के रूप में मशरूम भी वितरित किया गया। अध्यक्षता केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम की विभिन्न प्रजातियों बटन, ऑयस्टर और पैडी स्ट्रॉ मशरूम के उत्पादन, रख-रखाव, तापमान, नमी तथा रोग नियंत्रण की तकनीकी बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कम लागत और सीमित स्थान में भी मशरूम उत्पादन कर अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। मुख्य अतिथि यूनियन बैंक ऑफ ...