हाथरस, मई 29 -- हाथरस, संवाददाता। मशरूम की उत्पादन की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले के किसान मशरूम खेती कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। मशरूम उत्पादन के लिए उद्यान विभाग अनुदान दे रहा है। परंपरिक खेती करने वाले किसान अक्सर मुनाफा कम होने की शिकायत करते हैं। सरकार किसानों की आय दोगुना करना चाहती है। इसी क्रम में सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में उद्यान विभाग किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित कर रहा है। एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत मशरूम का प्लांट स्थापित करने के लिए उद्यान विभाग द्वारा 40 फीसदी और अधिकतम 12 लाख रूपए का अनुदान दिया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को लगाने में किसानों का कुल खर्चा 30 लाख रूप रुपए आता है। मशरूम की खेती करने के लिए खेत की आवश्यकता नहीं होती है। किसान पारं...