छपरा, मार्च 24 -- मशरक। एक संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई । अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ मशरक पंकज कुमार ने की। बैठक में समिति के सचिव सह सीएचसी के प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, सदस्य खुशबून खातून , छठु राम, राजेन्द्र सिंह , कृष्णा तिवारी, मोहन मांझी के अतिरिक्त स्वास्थ प्रबंधक अमित कुमार भी शामिल हुए। बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर से अस्पताल के विकास पर जोर दिया। साथ ही अस्पताल के रख रखाव को लेकर कई विन्दुओं पर चर्चा हुई। सबमर्सिबल सही कराने, ओपीडी में जांच से लेकर अन्य कक्ष को बेहतर बनाने , दवा वितरण , रोगी पंजीयन काउंटर अलग अलग बनाने , प्रसव कक्ष में एसी लगाने सहित कई आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.