छपरा, दिसम्बर 27 -- अमृत भारत योजना के तहत पिछले वर्ष चयनित किया गया प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया व सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी मशरक, एक संवाददाता। छपरा-थावे रेलखंड स्थित मशरक रेलवे जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष चयनित किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी प्रगति यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्टेशन पर पहले से ही मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और अब निर्माण की सुस्ती ने समस्याओं को और बढ़ा दिया है। यात्री संघ के विनोद प्रसाद, मुन्ना रस्तोगी एवं जितेन्द्र सिंह सहित अन्य स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म निर्माण के दौरान पानी के नल व शौचालय तक निष्क्रिय हो गए हैं, जिससे यात्रियों-विशेषकर महिलाओं-को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ठंड के मौसम में पेयजल, शेड और शौचालय की अनुपलब्धता स्थिति को...