छपरा, मार्च 8 -- मशरक। एक संवाददाता मशरक प्रखंड क्षेत्र में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे घोड़परास के आतंक से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की पहल पर ट्रेंड शूटरों की टीम ने अभियान चलाया। जिले से आए पंजीकृत और प्रशिक्षित शूटरों ने मशरक के सोनौली में अभियान चलाकर करीब 28 घोड़परास को मार गिराया। मौके पर वन परिसर पदाधिकारी अमन कुमार ,शूटर नवाब शफत अली खां , पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू समेत अन्य मौजूद रहें।सोनौली पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि घोड़परास के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। किसान रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर थे। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...