छपरा, अप्रैल 17 -- 1934 में स्थापित विद्यालय महीनों से दूसरे स्कूल में है टैग मशरक, एक संवाददाता। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मशरक तख्त गांव स्थित मस्जिद के पास की प्राथमिक उर्दू विद्यालय के जर्जर भवन का निर्माण जल्द से जल्द करवाने और स्थानांतरित बच्चो को पुनः इस स्कूल में लाने की मांग ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से की । आजादी के पूर्व स्थापित स्कूल का अस्तित्व बना रहे इसके लिए कई बार विभागीय अधिकारियों की चौखट तक दौड़ लगा थक चुके ग्रामीणों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश है । विद्यालय के जर्जर भवन के कारण इस विद्यालय के छात्रों को महीनों पूर्व मशरक कन्या मध्य विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सन 1934 ई में इस स्कूल का स्थापना हुआ था. अब यह विद्यालय विलुप्त होने के कगार पर खड़ा हैं। शिक्षा विभाग ने भवन ...