छपरा, जनवरी 10 -- मशरक, एक संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बीच चोरों के पौ बारह हो चले है। मशरक में चोरी की घटना का सिलसिला लगातार जारी है। मशरक डाकबंगला चौक स्टेशन रोड में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरों ने शुक्रवार की रात हजारों रुपए की चोरी की। उक्त घटना में करीब 80 हजार रुपये के सामान सहित नकद 25 हजार रुपये चोरी होने की बात बतायी जा रही है।‌ मशरक नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में सोनार पट्टी के रामजी प्रसाद के पुत्र रौशन कुमार ने मशरक थाना पुलिस को एक आवेदन देकर हजारों रुपए के सामान और नकद रुपये चोरी करने की बात बताया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि वह रात्रि पहर करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। वहीं रात्रि पहर गश्ती दल के पुलिस ने सूचना दिया कि आपकी दुकान का शटर खुला हुआ है। आकर देखा कि मेरी दुकान में चोरों द्वारा हजारों रुपए के स...