लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ के चारबाग स्थित मवैया रेलवे पुल पर खराब गर्डर बदले जाने के चलते तीन अलग-अलग तारीखों में वाहनों का आवागमन बदला रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक 23 मार्च को रात 12 से सुबह पांच बजे तक, 25 मार्च को रात 12 से सुबह 6 बजे तक और 26 मार्च को सुबह 7 से शाम चार बजे तक यातायात डायवर्जन रहेगा। इस रास्ते वाहनों का आवागमन होगा-आलमबाग थाना चौराहा से वाहन फतहे अली कुंवर जगदीश चारबाग से होकर जा सकेंगे।-चारबाग से आने वाले वाहन जो आलमबाग, कानपुर की तरफ जाना चाहते हैं, वे मवैया से आलमबाग रेलवे फ्लाईओवर, भूसामंडी, एवरेडी, लंगड़ा फाटक होकर जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.