भदोही, अप्रैल 8 -- ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के बेजवां गांव के पास मंगलवार की रात मवेशी से भिड़ा एक बाइक सवार चोटिल हो गया। घायल का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। गोपीगंज निवासी प्रवीण कुमार किसी काम से उक्त गांव गया था। रात में करीब आठ बजे वह वापस आ रहा था कि बेजवां स्थित तालाब के पास सामने आए मवेशी से भिड़कर वह घायल हो गया। सड़क पर घुम रहे छुट्टा पशु आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.