श्रावस्ती, मई 12 -- श्रावस्ती। मवेशी से टकराकर बाइक सवार दंपति गंभीररूप से घायल हो गए। बलरामपुर जिले के चौधरीडीह निवासी सिराज (55) मंगलवार को बाइक से सिरसिया की ओर आ रहे थे। बाइक पर पत्नी अफसाना (50) भी थी। सिरसिया तुलसीपुर मार्ग स्थित डगमरा नाले के निकट सिराज बाइक से नियंत्रण खो बैठे, जिससे बाइक सड़क पर खड़े मवेशी से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल दंपति को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...