मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत
सोनभद्र, अगस्त 13 -- सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के टेटी माइनर के समीप बुधवार की रात मवेशी से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज के मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव निवासी 52 वर्षीय श्यामलाल घोरावल क्षेत्र में रिश्तेदारी में गया था। रात में वह बाइक से ही घर लौट रहा था। इसी बीच टेटी माइनर के पास मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.