प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- कुंडा, संवाददाता। निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार युवक मवेशी से टकराकर सड़क पर गिर गए। इसमें दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। सीएचसी में एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद साथी को स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुधिया पलयें लालगोपालगंज गांव निवासी बृजलाल पटेल का 24 वर्षीय बेटा रोहित पटेल अपने पड़ोसी कल्लू पटेल के 26 वर्षीय बेटे अनिल पटेल के साथ बाइक से कुंडा इलाके में निमंत्रण जा रहा था। देर रात करीब नौ बजे जैसे ही वे हथिगवां थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ हाइवे पर बने टोल प्लाजा के पास पहुंचे। अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से वह अनियंत्रित होकर मवेशी से टकराकर गिर पड़े, इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.