बांदा, अगस्त 31 -- बांदा। झांसी मिर्जापुर मार्ग पर भूरागढ़ चौकी से करीब 300 मीटर आगे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर आई गाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब सात बजे बाइक से 25 वर्षीय आरिफ पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कंधेला थाना सरवई जिला छतरपुर मध्य प्रदेश हाल मुकाम ग्राम इचौली थाना मौदहा जनपद हमीरपुर जा रहा था। भूरागढ़ चौकी से करीब 300 मीटर आगे अचानक बाइक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। हादसे में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। आरिफ को निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल बांदा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उ...