मवेशी सहित दो अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार
चंदौली, सितम्बर 23 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना इलिया पुलिस ने मंगलवार को इलिया-धरौली मार्ग पर बरांव मोड़ के पास से दो अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से वध के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश, एक बाइक, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंश को पैदल लेकर जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी बिहार कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के पीयूष कुमार और शिवकुमार है। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Chapra News: पिकअप से तीन पशु बरामद, चालक हिरासत में पुलिस टीम में एसआई असगर, राकेश कुमार राय, कांस्टेबल सूरज पटेल और शिवम सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.