सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित एसबीआई एटीएम के समीप बुधवार को हथियार के बल पर मवेशी व्यापारी के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आते ही पुलिस एक्टिव हो गर्ई। इसके कारण बदमाश भाग निकला, इस घटना के संबंध में अररिया के प्रसिद्ध व्यापारी मुर्शीद के बयान पर मेहसौल थाना में एफआईआर की गई है। मामले में तीन से चार अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया है। एफआईआर के अनुसार मुर्शीद ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी रीगा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी खुर्शीद समेत चार लोगों के साथ गौशाला मवेशी बाजार में मवेशी खरीदने जा रहे थे। उस वक्त रेलवे फाटक बंद था, इसका फायदा उठाते हुए हथियार से लैस होकर चार बदमाश आया और गाड़ी में बैठे सभी लोगों को उतार दिया। जबकि खुर्शीद को गाड़ी में बैठे रहने को कहा उसे अपहरण की नीयत से फोरले...