गिरडीह, मार्च 1 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के दीवान टोला नावाडीह रोड स्थित बाबा सत्तू मिल के समीप शनिवार अहले सुबह एक मवेशी लदी पिकअप वैन (संख्या JH 11 जी 8766) गड्ढे में फंस गई। घटना 4 बजे अहले सुबह की बताई जाती है। घटना के बाद अहले सुबह सामान अनलोड कर रहे मजदूरों ने वाहन को गड्ढे में गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे तो देखा कि चालक तीन मवेशी को पिकअप वैन से उतार रहा था। जिसमें उतारते वक्त एक बूढ़ा बैल का पैर टूट गया और वह चलने से असमर्थ हो गया। लोगों ने बैल को चुन्नी चोकर खाने को दिया हालांकि कुछ देर के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय दो अन्य वाहन भी उस रास्ते से गुजर रहे थे, लेकिन उक्त पिकअप वैन गड्ढे में फंस जाने के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। चालक ने काफी प्रयास किया, पर जब वाहन बाहर नहीं निकल पाया तो...