कानपुर, अप्रैल 14 -- झींझक, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लगरथा गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में पशु बाडे़ में आग लग गई। इससे तीन भेंड़ के बच्चों की मौत हो गई। थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम लगरथा निवासी महादेव का घर के समीप मवेशी बाड़ा है। मंगलवार सांय अचानक बाड़े के छप्पर में आग लग गई। आग बढ़ते देख परिवार ने कुछ मवेशी खोल दिये तो वह भाग निकले,लेकिन तेजी के साथ आग बढ़ने पर तीन भेड़ के बच्चे झुलस कर मर गये तथा एक पढ़िया झुलस गयी । सूचना पर पुलिस व पशु डाक्टर अजीत कटियार ने झुलसी पढ़िया का इलाज शुरु किया। यह भी पढ़ें- झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, पांच बेजुबानों को गई जान घटना की सूचना पर लेखपाल निगम यादव ने रिपोर्ट तैयार कर तहसील भेज मुआवजे का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...