बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। रास्ते में मवेशी बाधने को लेकर हुए विवाद में चार लोगो ने महिला को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिल्ला थाना क्षेत्र के शादी मदन पुर गांव निवासी 28वर्षीय सीमा निषाद पत्नी अशोक निषाद के निकलने के रास्ते में पड़ोसी अपनी भैंस बांध रहा था। तभी सीमा ने मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद दतना बढ गया कि चार लोगो ने सीमा को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- थ्रेशर का मुंह घुमाने को कहा तो घर में घुसकर मां-बेटे समेत तीन को पीटा, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...