गुमला, मई 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह अरमई में ट्रक से मवेशी बरामदगी मामले में मंगलवार को ट्रक चालक नगड़ी निवासी सरफराज अंसारी उर्फ सोनू अंसारी को गुमला पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने अरमई बाइपास के समीप एक ट्रक में लदे 28 मवेशियों समेत चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार नगड़ी निवासी मो.गुड्डू, मो.छोटका, सरफराज अंसारी उर्फ सोनू तथा ट्रक मालिक को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने सरफराज अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।वहीं मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- गुमला में ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.