मवेशी बचाने में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
बांका, मई 23 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के डुमरामा तारडीह पुल पर शुक्रवार की रात मवेशी बचाने में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के सन्हौला गांव के मिथुन कुमार रात में बाइक से अमरपुर शहर के वार्ड नंबर सात में अपने ससुराल आ रहे थे। तारडीह पुल पर पहुंचते ही अचानक एक मवेशी दौड़ गया उसे बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई तथा वह बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- मवेशी बचाने में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर यह भी पढ़ें- खगड़िया : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, मातम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.