रांची, मार्च 11 -- रांची। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोपी तौफिक कुरैशी उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी तौफिक को आजाद बस्ती से पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधित मांस की तस्करी के मामले में 29 अक्तूबर 2025 को लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस समय से आरोपी फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस की टीम मंगलवार की रात छापेमारी की और उसे उसके गुदड़ी स्थित घर से पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...