फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- नवाबगंज। चोरों ने एक किसान की भैंस चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव नवादा सिरौली निवासी हरिश्चंद्र की भैंस घर के बाहर बने छप्पर में बंधी थी। बुधवार रात किसी समय अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और भैंस को खोलकर चोरी कर ले गए। सुबह जब हरिश्चंद्र की आंख खुली तो छप्पर में बंधी भैंस गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी भैंस का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद हरिश्चंद्र थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में भी चिंता का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...