आदित्यपुर, मई 12 -- चांडिल,संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ईचागढ़ गांव में सोमवार को दिनदहाड़े मवेशी चोरी करने आए कपाली के ताजनगर के फैजल को ग्रामीणों ने धर दबोचा। उसकी पिटाई कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। फैजल अपने तीन अन्य साथियों के साथ मवेशी चोरी करने के लिए स्कॉर्पियो से ईचागढ़ आया था। संदिग्ध अवस्था में स्कॉर्पियो सवार को देखकर ग्रामीण इकट्ठा हुए। एक युवक को धर दबोचा जबकि तीन बदमाश स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस ने युवक से पूछताछ की। मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- चोरी की चार बाइको के साथ तीन किशोर, एक युवक बंदी यह भी पढ़ें- मवेशी चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...