कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- कोतवाली क्षेत्र के बसोहनी गांव निवासी छोटेलाल ने बताया कि आठ/नौ दिसंबर की रात चोरों ने उसके घर के बाहर बंधी भैंस पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पशु पालक ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...