मवेशी चराने निकले बक्सर के युवक की पोखरा डूबने से मौत
आरा, मार्च 15 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर से सटे बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के महुआर गांव में रविवार को पोखरा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मवेशी चराने निकला युवक पैर फिसलने के कारण पोखरे में गिर पड़ा। इलाज के लिए भोजपुर के शाहपुर स्थित अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नैनीजोर थाना क्षेत्र के ढावी नैनिजोर गांव निवासी हृदया यादव का तीस वर्षीय पुत्र अवधेश यादव था। वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसके साला अशोक कुमार यादव ने बताया कि रविवार की दोपहर उसके बहनोई भैंस चराने बधार में जा रहे थे। उसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वे पोखरा में गिर पड़े और डूब गये। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की ओर से शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.