कानपुर, मार्च 16 -- शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कैरानी गांव के मजरा नहड़ी का रहने वाला एक युवक रविवार शाम को बकरियां व भेंडे़ं चराने गया था। वहां बकरियों को कुत्तों से बचाने के प्रयास में वह नदी में गिरने से डूब गया। उसके वापस नहीं आने पर उसके साथ मौजूद युवकों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल डलवाने के साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई।कैलई गांव के मजरा नहड़ी का रहने वाला पच्चीस साल का मंदबुद्धि श्यामलाल रविवार शाम को गांव के शंभू व फूल सिंह के अलावा कैरानी के मुकेश के साथ बकरियां व भेड़ेंं चराने रिंद नदी किनारे गया था। वहां चरते हुए उसकी भेंंड़े नदी किनारे पहुंच गईं। इसी बीच कुत्तों ने भेड़ों पर हमला कर दिया। इस पर उनको बचाने के लिए भागकर वहां गया श्याम लाल नदी में जा गिरा...