उन्नाव, मार्च 6 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के जालिम खेडा गांव निवासी जालिपा 65 पुत्र जुद्धी गुरुवार की दोपहर मवेशी चराने खेतों की ओर गया था, जहां से शाम को वापस घर लौट रहा था। इसी बीच कानपुर बालामऊ रेल मार्ग पर कोरारी कला व पारा गांव के मध्य खम्भा संख्या 1603 व 1604 के बीच में मवेशी हांकने के प्रयास में वृद्ध पटरी पर गिर गया। इसी बीच पीछे से ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई, जिसकी चपेट में आने से वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के तीन बेटे गोविंद, राम बाबू, जीतू हैं। वहीं मृतका की एक बेटी शादी हो चुकी है। इस बारे में इंस्पेक्टर योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.