फतेहपुर, मई 27 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के रोहिल्लापुर गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा शैलेन्द्र कुमार जंगल में मवेशी चराने गया था। जहां मौजूद गांव के ही एक व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने बेटे को लात-घूसों से पीट दिया, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आयदिन परिवार को परेशान करता है, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...