घाटशिला, अप्रैल 9 -- चाकुलिया। चाकुलिया थाना क्षेत्र के बड़ियागजाड़ गांव की 47वर्षीया महिला के साथ गांव के ही दुला हांसदा नामक व्यक्ति के दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना विगत एक अप्रैल की है। पीड़िता ने सात अप्रैल को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी दुला हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। महिला की मेडिकल जांच कराई गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान दुला हांसदा ने धमकी दी और जंगल में ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह बात परिजनों को बतायी। इसके बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...