देवघर, अप्रैल 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। बिहार के जमुई जिला क्षेत्र के चकाई थाना अंतर्गत कठवारा गांव में मवेशी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में घायल अनीता देवी के परिजनों ने बताया कि घर में अकेली थी और मवेशी को लेकर जा रही थी। उसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक गाली-ग्लौज करने लगे। आरोप है कि जब अनीता देवी ने इसका विरोध किया तो उनलोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने शोर मचाया, उसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति शांत करायी। परिजनों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस...