देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नौकाडीह गांव में मवेशी को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष के पति-पत्नी घायल हो गये। परिवारवालों ने दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में घायल अयोध्या यादव ने बताया कि उनकी पत्नी सविता देवी मवेशी चराने के लिए गांव के पास गई थी। उसी दौरान मवेशी ने गांव के एक व्यक्ति के बिचाली खा लिया। इसको लेकर बिचाली मालिक आक्रोशित हो गया और गाली-ग्लौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सविता देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी को बचाने के लिए जब अयोध्या यादव मौके पर पहुंचा, तो उसपर भी लाठी-डंडे से हमला किया गया। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...