कन्नौज, अप्रैल 27 -- बेसहारा मवेशी को बचाने के प्रयास में एक बाइक फिसल गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तालग्राम देहात क्षेत्र के कलकत्ता पूर्वा निवासी अखिलेश राजपूत रविवार देर शाम किसी कार्य से कस्बा तालग्राम आए थे। वापस घर लौटते समय जब वह तालग्राम-तिर्वा मार्ग पर काशीराम कॉलोनी के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर बेसहारा मवेशी आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.