बहराइच, अप्रैल 8 -- बहराइच, संवाददाता । कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज जंगल से सटे रमपुरवा के कुटिया गांव में मंगलवार रात 11 बजे एक तेंदुआ गांव नें घुस गया। तेंदुए ने बकरी का शिकार कर उसका सिर अलग कर खा रहा था। इसी दौरान युवक की आंख खुली तो उसने तेंदुआ भगाने की कोशिश की। हांका लगाया मगर हमलावर तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल को सुजौली पीएचसी लाया गया है। सुजौली थाने के रमपुरवा के मजरे कुटिया गांव निवासी इंदल साहनी पुत्र चांदमुनी के घर में मंगलवार रात मे टटिया फाड़ तेंदुआ घुस गया। जहां उसने आंगन में बंधी बकरी पर हमला करते हुए उसका सिर खा गया। आहट सुनकर इंदल की नींद खुली तो वे उठ गए और देखा कि तेंदुआ बकरी का सिर धड़ से अलग कर उसे खा रहा था। तभी वह हाका लगाकर तेंदुए को भगाने लगे जिसपर उसने हमला कर दिया। इस दौरान खुद ...