प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के टेकी पट्टी गांव निवासी रवि कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 11 फरवरी दोपहर दो बजे पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने निराश्रित मवेशियों को उसके खेत में हांक दिया। विरोध किया तो आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित रवि सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अनिल यादव, मनोज यादव, पिंटू यादव निवासी भभुई रामदास पट्टी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.