ललितपुर, मार्च 28 -- ललितपुर। जनपद में तमाम गोशालाओं का निर्माण भले ही कर दिया गया हो लेकिन सड़कों पर मवेशियों का विचरण अभी भी बना हुआ है। जिसकी वजह से वाहन दुर्घटनाओं में लोग काल के गाल में समा रहे हैं। शनिवार को वृद्धा पिस्ता मौत भी आवारा मवेशी के कारण ही हुई। वृद्धा की बाइक से मवेशी टकरा गया था और वह गिरकर घायल हो गयी थीं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर बड़ी संख्या में मवेशी विचरण करते रहते हैं। जिसकी वजह से हादसे भी हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार कुछ नहीं कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...