उन्नाव, अगस्त 5 -- अचलगंज। बीघापुर नगर पंचायत के रहने वाले 30 वर्षीय  प्रिंसू बाजपेई पुत्र मोती मंगलवार को निजी काम से उन्नाव गया था। देर शाम लौटते समय  उन्नाव लाल गंज हाइवे निकट परिमल बाटिका के पास बेसहारा गोवंश की चपेट में आ गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो जाने पर  उसे एम्बुलेंस से सीएचसी अचलगंज लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में सिर में चोट बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बाइक फिसलने से युवक घायल, सीएचसी में भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...