धनबाद, अगस्त 11 -- मैथन, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल और झारखंड सीमा के डिबुडीह चेक पोस्ट पर विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा समिति की मदद से सोमवार को बंगाल क्षेत्र में कुल्टी थाने की चौरंगी चौकी पुलिस ने मवेशी लदे ट्रक और चालक के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। झारखंड के मैथन इलाके से एक ट्रक में काफी संख्या मवेशी को लादकर ले जाया जा रहा था। इस बात की भनक विश्व हिंदू परिषद की गौरक्षा समिति को लगी। समिति के सदस्यों ने चौरंगी फाड़ी पुलिस को सूचना दिया।

गौ रक्षा समिति की सूचना बंगाल पुलिस डिबुडीह चेकपोस्ट पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की और संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें मवेशी बरामद हुईं। परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने ट्रक चालक और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया।

तस्करी की आशंका विश्व हिं...