पलामू, फरवरी 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में गाय, भैंस, भेड़, सूअर में तेजी से खुरहा बीमारी फैल रहा है। इससे पशुओं में तेज बुखार, मुंह, जीभ और खूरों के बीच फफोले पड़ने लगा है। पशुपालक परेशान हैं। हालांकि पलामू जिला में इस वर्ष अभी तक 4 लाख एक हजार 395 पशुओं को फुट एंड माउथ डिजिज का टीका लगाया जा चुका है। इसके कारण पशुपालकों को थोड़ी राहत मिली है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रभाकर सिन्हा ने बताया कि पलामू जिला में अभी तक खुरहा से प्रभावित पशुओं का कोई शिकायत रिकॉर्ड नहीं हुआ है। हो सकता है कही-कही गांव में पशुओं को खुरहा की बीमारी हुई होगी जिसकी सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पलामू जिला में अभी तक 4 लाख एक हजार 395 पशुओं को एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजिज) का टीका लगाया जा चुका है। जिला में खुरहा बीमारी से परेशानी बहुत कम ह...