बेगुसराय, जनवरी 29 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड अंतर्गत राजवाड़ा में खंजा रोग के प्रकोप से पशुपालक सहमे हुए हैं। इससे पशुपालकों के बीच मवेशियों के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बढ़ी हुई है। राजवाड़ा के पैक्स अध्यक्ष पंकज राय की पहल पर एक सप्ताह से बरौनी प्रखंड पशुपालन अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में डॉ. श्रुति कुमारी, वेक्सीनेटर डॉ. सुनील कुमार की एक टीम बनाकर एम्बुलेंस के साथ राजवाड़ा आकर दर्जनभर बीमार पशुओं का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन कर पशु चिकित्सक टीम को अपने घर पर बुला सकते हैं। चिकित्सक टीम निःशुल्क इलाज करेगी। यह सुविधा पशुपालक किसानों को सरकार ने विशेष तौर पर मुहैया करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...