गंगापार, जनवरी 12 -- बारा तहसील के ग्राम पंचायत बिरवल में खुले आसमान के नीचे जल निगम परिसर में दर्जनों मवेशियों को रखा गया है। किसानों की शिकायत पर एसडीएम बारा ने मवेशियों को क्षेत्र के गोशालाओं में समायोजित‌ करने का निर्देश खंड विकास अधिकारी जसरा को रविवार दिया गया था किन्तु सोमवार शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम बारा ने नाराजगी जताई और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया है। बारा तहसील के तरहार इलाके में गोशाला न होने से दर्जनों गांवों के किसान परेशान हैं। किसानों ने मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत बिरवल स्थित जल निगम परिसर को ही गोशाला का रूप दे कर मवेशियों को बंद कर दिया गया है। किसानों द्वारा जानकारी मिलते ही एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने रविवार को ही खंड विकास अधि...